राजस्थान में 30 से 40 किमी की रफ्तार से चल रही ठंडी हवाएं, 7 जिलों में बारिश

By: Pinki Sun, 24 Oct 2021 4:44:38

राजस्थान में 30 से 40 किमी की रफ्तार से चल रही ठंडी हवाएं, 7 जिलों में बारिश

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के कारण सीकर, नागौर, पाली, जोधपुर सहित 7 जिलों में रविवार को हल्की बारिश हुई। कश्मीर में बर्फबारी होने के कारण जयपुर, अलवर, दौसा सहित कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर की गति से तेज ठंडी हवाएं चल रही है। इससे तापमान में गिरावट के साथ ही मौसम में बदलाव हुआ है। मौसम विभाग ने दो दिन पहले ही बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, जोधपुर, नागौर के अलावा कई जिलों में बारिश के संकेत दिए थे। 23 अक्टूबर को भी बादल छाए रहे। कई जिलों में हल्की बरसात हुई थी। 24 अक्टूबर को सुबह पाली, जोधपुर, सीकर व नागौर में बारिश हुई। पाली में तेज बरसात से सड़कों पर पानी भर गया। इसके बाद से लगातार बादल छाए हुए है। अब पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने पर दिन और रात के तापमान में भी गिरावट होगी।

बीकानेर व जोधपुर संभाग में रविवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। तेज गर्जना के साथ कहीं-कहीं पर ओलावृष्टि के आसार बने हुए है। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने पर बादल हटने पर सर्दी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। साथ ही रात के तापमान में भी गिरावट होगी। मौसम विभाग का मानना है कि दीपावली तक सर्दी भी शुरू हो जाएगी।

यहां सबसे कम रहा तापमान

जिला - न्यूनतम तापमान


चूरू - 17.5 डिग्री
सीकर - 19.5 डिग्री
जयपुर - 20 डिग्री
अजमेर - 16.2 डिग्री
झुंझुनूं - 17.8 डिग्री

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com